भगवान शिव का व्यक्तित्व से हमे क्या सीख लेने की जरुरत है ? (Things We Should Learn From Shiv Ji On This Maha Shiv Ratri)

इस शिवरात्रि के अवसर में किया आप जानते है ? हममे से सारे लोगो को भगवन शिव जी कुछ बाते सीखनी बोहत जरुरी है , आए देखते है ऐसे कुछ बाते।
महायोगी शिव
माना जाता है कि पूरे ब्रह्माण्ड में भगवान शिव से बड़ा कोई योगी नहीं है. जिस प्रकार वो योग साधना में तल्लीन होकर अपने व्याकुल मन को शांत करते हैं वैसे ही अगर आज इंसान अपने अनियंत्रित मन को शांत करना सीख जाए तो उसकी आधी समस्याओं का अंत वहीं हो जाए. भोलेनाथ हमे अपने  रूप से अपने मन पर नियंत्रण करना सिखाते  है. आज के दौर में अगर आप खुद पर नियंत्रण नहीं रखेंगे और मोह-माया के चक्कर में फंस जाएंगे, तो जीवन के लक्ष्य से दूर हो जाएंगे




Image Source :: WePhotography.In
मोह-माया से परे
आज जिस युग में हम जी रहे हैं वहां सिर्फ़ और सिर्फ़ मोह-माया का जाल है और हम उस जाल में फंसे हुए हैं.  हम अगर भगबान भोले को देखे तो हमे पता चलता है शिव सब मोह -माया सारी सुख सुबिधा से दूर है और हमे भी इन्ही चीजों को अपने जीवन में  उतारने की जरुरत है यानी हमे भी शिव के तरह सरे मोह माया से दूर रहना चाहिए तभी हम अपने जीवन को आछी तरीके से जी पाएंगे 


Image Source :: WePhotography.In



शांत स्वभाव
कई बार हमने धार्मिक सीरियल्स में देखा है कि जब बाबा भोलेनाथ ध्यान लगाते हैं, तो बड़े से बड़ा तूफ़ान भी उनका ध्यान भांग नहीं कर सकता है. ठीक उसी प्रकार तनाव की स्थिति में अगर हम भी शान्ति बनाये रखे और धैर्य से काम ले, तो कई समस्याओं का हल आसानी से मिल सकता है. इसी प्रकार यदि हम भी अपने लक्ष्य की ओर अपना ध्यान केंद्रित करे और अपनी मज़िल को हासिल करने का प्रयास करे तो कोई भी रूकावट उसे उसके लक्ष्य से भटका नहीं सकती हैं.

Image Source :: WePhotography.In
दूसरों की भलाई की भावना
अगर आप भगवान शिव की वेश-भूषा पर ध्यान दें, तो वो गले में सांप, शरीर पर शेर की छाल और भस्म लगाए, हाथ में त्रिशूल और डमरू लिए घुमते हैं क्योंकि वो जानते हैं कि भौतिक सुख सब मोह-माया और बाह्य आडम्बर हैं. आज जिस युग में हम जी रहे हैं वहां सिर्फ़ और सिर्फ़ मोह-माया का जाल है और हम उस जाल में फंसे हुए हैं. अधिक से अधिक धन-सम्पति की चाह, अच्छे से अच्छा रहन-सहन, खुद को सर्वोच्च दिखाने की होड़ में हम ये तक भूल चुके हैं कि अगर हमारे पास कोई अपनी परेसानी ले कर आता है तो हमे उसकी मदद करने चाहिए बिना कोई ने स्वार्थभाऊ से  , पुराणों मे  भी ये कहा गया जब कभी भी किसी दूसरे देवता के ऊपर संकट आती थी तो हमेसा शिव उनकी मदद करते थी   इस बात से हमे ये सीखने को मिलता है की अगर हमारी किसी को मदद हो तो हमे उसकी मदद जरूर करनी चाहिए

नारी सम्मान
आज हम उस दौर में हैं, जहां स्त्री पुरुषों के बराबर कदम से कदम मिला कर चल रहीं हैं, भेदभाऊ के इस्तिथि काफी काम हो गए है . लेकिन वहीं हमारे समाज में महिलाओं के प्रति लोगों की आपराधिक प्रवृत्ति प्रबल होती जा रही है. मगर आप सभी को  पता ही होगा कि भगवान शिव को अर्धनारीश्वर कहा जाता है और शिव जी का ये रूप बहुत लुभावना है. आज भी हर लड़की अपने लिए शिव जैसे पति कामना करती है. क्योंकि हिन्दू मान्यताओं के अनुसार महादेव को सर्वगुण संपन्न पति माना जाता है. उन्होंने हमेशा पार्वती को सम्मान दिया और अपने बराबर दर्जा दिया है  . लेकिन अब भी हमारे बहुत से  समाज मे महिलाओं
के इस्तिथि काफी ख़राब है तो हमे भी शिव की  नखसे कदम पर चलने के जरुरत है           

1 Comments

  1. Casino & Sportsbook Reviews - DRMCD
    This page 청주 출장샵 shows the casino, sportsbook 광양 출장안마 and betting 전주 출장안마 sites you can use to wager 포항 출장마사지 on at. We also show you what games are available,  상주 출장샵 Rating: 4 · ‎1 review

    ReplyDelete
Previous Post Next Post